Breaking News

लेसा 2 के अधिकारियों ने चलाया विधुत चोरी के खिलाफ अभियान

 

 

 

तीन लोगों को विधुत चोरी के आरोप में परिवर्तन दल टीम ने पकड़ा की कार्रवाई,

 

 

लखनऊ,। राजधानी के निराला नगर लाल कालोनी में शनिवार को विधुत लेसा 2 प्रवर्तन दल ने विधुत चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान में तीन लोगों को विधुत चोरी के आरोप में पकड़ा है। पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ विधुत चोरी का मुकदमा दर्ज करा कार्रवाई की है। अवर अभियंता निराला नगर विकास मिश्रा ने बताया कि शनिवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर विधुत चोरी करने वालों के लिए निराला नगर लाल कालोनी से लेसा 2 के उपनिरीक्षक जयचन्द सिंह,अवर अभियंता राम सिंह यादव, मुख्य आरक्षी रंजीत सिंह व आर एन चौधरी ने तीन लोगों को विधुत चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। जिनका नाम सुमित , सतीश व आशुतोष मित्तल है तीनों लोग निराला नगर निवासी है।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!