Breaking News

श्रमिकों के विधिक अधिकार विषय पर जागरूक करने हेतु साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

 

 

 

रायबरेली – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के तत्वाधान में भारतीय खाद्य निगम रायबरेली के गोदाम परिसर में कार्यरत श्रमिकों के विधिक अधिकार विषय पर जागरूक करने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा बताया गया कि देश व समाज निर्माण में श्रमिकों के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रमिकों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। इसके लिए श्रमिकों का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना व उनके अधिकार का संरक्षण अति आवश्यक है। श्रमिक देश के विकास की रीढ़ है। यदि श्रमिक परेशान हो तो उसके अधिकारों के प्रति जागरुकता व अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्पर है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पीड़ित मजदूर अपनी समस्या व शिकायत निराकरण के लिए विधिक सहायता व सलाह निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर श्रमिकों के अधिकारों, बालश्रम प्रतिषेध, नशामुक्ति, नशा उन्मूलन, विधिक सहायता, सलाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरुकता व कानूनी जानकारी दी गई। इस दौरान डिपो अधिकारी राजेश कुमार पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, रमेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित थे।

About Author@kd

Check Also

रोटरी क्लब ने मनाया विश्व पोलियो दिवस

    पोलियो मुक्त विश्व बनाने का लिया संकल्प     खबर दृष्टिकोण आफताब आलम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!