Breaking News

काम बसपा के, नाम बदलकर वाहवाही लूट रही भाजपा – मायावती

 

 

 

 

मायावती सपा, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसीं

 

 

बोलीं कि इस बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बसपा सरकार बनेगी

 

 

बांदा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को सपा, भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसीं। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जो काम कराए थे, उनका नाम बदलकर भाजपा वाहवाही लूट रही है। बुंदेलखंड और खासकर चित्रकूटधाम मंडल का जितना विकास हमने किया है, उतना किसी ने नहीं किया। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को जरूरी बताकर बोलीं कि इस बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बसपा सरकार बनेगी। वह केसीएनआइटी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। वह करीब 45 मिनट देरी से दो बजे यहां पहुंची। जनसभा में अपने आधा घंटे के भाषण में वह सपा पर ज्यादा हमलावर रहीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडों व माफिया को संरक्षण मिला। लूटखसोट और दंगा भड़काने का काम किया। देश और प्रदेश में आजादी के बाद कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया लेकिन बसपा के अथक प्रयास से डा.भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न दिया गया। कांग्रेस दलित व आदिवासियों के वोट के लिए केवल नाटक करती है। कांग्रेस को महिलाओं की भी चिंता नहीं है। भाजपा पर उन्होंने कहा कि यूपी की जनता भाजपा से दुखी है। भाजपा सरकार पूंजीवादी लोगों को बढ़ा रही है। प्रदेश में अपराध बढ़ा है। खासकर दलितों का उत्पीडऩ ज्यादा हुआ है। पिछड़े व मुस्लिम समाज के लोगों के लिए जो योजनाएं चल रही थीं, उनका सही लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिला। भाजपा सरकार आरक्षण का कोटा भी पूरा नहीं कर रही है। ब्राह्मण भी उपेक्षित हैं। बेरोजगारी व महंगाई बढ़ी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण बुंदेलखंड में बेरोजगारी और पलायन बढ़ा है। बसपा चार बार सरकार में रही, तब लोगों को पलायन नहीं करना पड़ा। डकैतों और गुंडों का सफाया किया। पार्टी ने सर्वसमाज के लोगों को टिकट दिया है। 2007 की तरह प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। बुंदेलखंड की समस्याएं दूर होंगी। गुंडा व माफिया जेल में होंगे। धर्म के नाम पर किसी का उत्पीडऩ नहीं होगा। बेरोजगारी दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली का वादा कर कहा कि अपनी मांग के लिए धरना देने के दौरान बेरोजगारों व कर्मियों पर जो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, उन्हें न्याय मिलेगा।

About Author@kd

Check Also

कैपीसिटी बिल्डिंग आफ ड्रग रेगुलेटर्स” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

    ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!