Breaking News

सम्राट अशोक के प्रति अभद्र टिप्पणी पर विफरे अनुयायी, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया

रोहितसोनी जिला संवाददाता जालौन उरई

कोंच। अहिंसा के अग्रदूत सम्राट अशोक महान के प्रति अभद्र तथा अपमानजनक टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित ‘सम्राट अशोक क्लब’ के पदाधिकारियों ने टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
सम्राट अशोक क्लब कोंच शाखा के अध्यक्ष असित कुशवाहा की अगुवाई में जुटे क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि 8 जनवरी को एक अखबार में नोयडा निवासी दयाप्रकाश सिन्हा ने अपने एक साक्षात्कार में व स्वलिखित पुस्तक सम्राट अशोक में भारत के गौरव सम्राट अशोक महान के प्रति अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की है जिससे समूचे विश्व के लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति व उस पुस्तक को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित व पुरस्कृत किए जाने से उन पुरस्कारों व सम्मान का गौरव भी अपमानित हुआ है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से दयाप्रकाश सिन्हा द्वारा लिखित पुस्तक की सभी प्रतियों को जब्त कर प्रतिबंधित करते हुए सारे पुरस्कार वापिस लेने व उनको गिरफ्तार कर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की मांग की है। इस दौरान उपाध्यक्ष माला कुशवाहा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा एड, संरक्षक जाहरसिंह कुशवाहा, रामसेवक चौधरी, शिवराम कुशवाहा, संतराम पनयारा, धर्मेन्द्र कुशवाहा, ममता कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, अभिषेक, दुर्गेश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी नवीन कुशवाहा, अशोक, मंगलसिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

रोटरी क्लब ने मनाया विश्व पोलियो दिवस

    पोलियो मुक्त विश्व बनाने का लिया संकल्प     खबर दृष्टिकोण आफताब आलम …

error: Content is protected !!