Breaking News

पड़ोसी ने हत्या कर शौचालय के गटर में छिपा दिया शव

अमरोहा में सात दिन से लापता महिला का शव पड़ोसी के घर में शौचालय के गटर में पड़ा मिला। हत्या कर शव को गटर में फेंक दिया गया था। ग्रामीण व स्वजन के शक पर पुलिस ने गटर खोल कर देखा था। आरोपित पड़ोसी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया तथा ग्रामीणों के विरोध के बीच शव को गटर से निकाल कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।यह घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव फय्याजनगर की है। सात दिन पहले यहां रहने वाले किसान वेदपाल सिंह की पत्नी राजेश देवी अचानक घर से ही लापता हो गई थी। स्वजन ने काफी तलाश किया था। बाद में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी। परंतु राजेश देवी का कोई सुराग नहीं मिला था। चार दिन पहले स्वजन ने एसपी दफ्तर पर भी प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों व स्वजन को पड़ोसी देवी सिंह पर शक था। हालांकि पुलिस ने देवी सिंह से पूछताछ भी की थी। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। परंतु रविवार को स्वजन के कहने पर पुलिस ने देवी सिंह के घर की तलाशी ली। इस दौरान शौचालय के गटर के पास मिट्टी खोदी हुई देखी। शक होने पर पुलिस ने गटर खुलवा कर देखा तो उसमें राजेश देवी का शव पड़ा मिला। हत्या कर शव को गटर में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीण व मृतका के स्वजन आरोपित के स्वजन को पकड़ कर मारपीट करने को उतारू थे। परंतु पुलिस ने किसी तरह से उन्हें हिरासत में लेकर गांव से बाहर निकाला। उसके बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतका के सिर पर चोट का निशान है। गटर में ही सरिया भी पड़ा मिला है। देर शाम तक सीओ सतेंद्र सिंह व एसओ सुनील मलिक पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के स्वजन तहरीर दे रहे हैं। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About Author@kd

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   जौनपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव …

error: Content is protected !!