
रोमांचक मैच में जमशेदपुर को हराकर मुंबई शीर्ष पर बरकरार
हाइलाइट
- मुंबई सिटी एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 4-2 से हराया
- अंक तालिका में मुंबई जीत के साथ शीर्ष पर बरकरार
- जमशेदपुर 5 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है
शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के बेहद रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को 4-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ, मुंबई ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल अंक तालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। मुंबई की ओर से मैच में कैसियो गेब्रियल ने तीसरा, बिपिन सिंह ने 17वां, इगोर अंगुलो ने 24वां और वाई कैटाटाऊ ने 70वें मिनट में गोल किया। जमशेदपुर के लिए कोमल थाटल ने 48वें मिनट में और अली साबिया ने 55वें मिनट में गोल किया.
मुंबई की टीम ने मैच में शानदार शुरुआत की और मैच के तीसरे मिनट में गेब्रियल ने शानदार गोल करके टीम को बढ़त दिला दी. वहीं बिपिन ने 17वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई. अभी जमशेदपुर की टीम मैच में उबरने की कोशिश कर रही थी कि अंगुलो ने 24वें मिनट में तीसरा गोल करके मुंबई को मैच में 3-0 की बढ़त दिला दी. मुंबई की यह बढ़त हाफ टाइम तक बरकरार रही. मैच के दूसरे हाफ की शुरुआत में कोमल ने जमशेदपुर की टीम के लिए पहला गोल किया. अली सबिया ने मैच के 55वें मिनट में गोल कर जमशेदपुर की वापसी की उम्मीदें जगा दीं. हालांकि, मैच के 70वें मिनट में कटटौ ने मुंबई के लिए मैच का चौथा गोल किया। इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं हुआ और मुंबई ने 4-2 से मैच जीत लिया।
बता दें कि इस जीत के बाद मुंबई के अब पांच मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर है। वहीं, जमशेदपुर 5 मैचों में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
Source-Agency News
