Breaking News

चौक कोतवाली पहुंचे शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद

 

लखनऊ, । शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी पर धार्मिक भवनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए चौक कोतवाली में मंगलवार को लिखित शिकायत की है। दोपहर वह कई मौलानाओं के साथ पहुंचे और इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह से वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थनापत्र दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वसीम रिजवी पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।मौलाना ने तहरीर में कहा हैं कि वसीम पर पहले भी विभिन्न शहरों में गंभीर मुकदमें दर्ज हैं। अब उसने ‘मुहम्मद’ नामक पुस्तक लिखकर हज़रत मुहम्मद साहब का अपमान करने की कोशिश की है। पुस्तक में ऐसी बातें लिखी हैं जो अभद्र, अश्लील और ऐतिहासिक तथ्यों के खि़लाफ हैं। मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने, देश में अशांति फैलाने और सांप्रदायिक दंगे भड़काने के मकशद से पुस्तक को लिखा है। पुस्तक के कवर पर हज़रत पैग़म्बर मुहम्मद साहब की तस्वीर दी है। जबकि आज तक हज़रत पैग़म्बर मुहम्मद साहब की तस्वीर नहीं बनी और न बनाई गयी। उसने अपने शरारती सहयोगियों की मदद से ऐसा किया है जो उसके भ्रष्टाचार में समान रूप से शामिल हैं।हज़रत पैग़म्बर मुहम्मद साहब की तस्वीर के साथ एक भड़काऊ और अश्लील तस्वीर भी पेश की गई है, जिससे मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उसने हज़रत पैग़म्बर मुहम्मद साहब की ज़ात पर विभिन्न आरोप लगाए हैं जिनसे मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की गई है। मौलाना ने लिखा कि इस पुस्तक के आधार पर हमारे देश की विश्व स्तर पर बदनामी हो रहीं हैं। खासकर मुस्लिम देश जिनका भारत से गहरा संबंध हैं वहां संबंध प्रभावित होंगे। मौलाना ने तत्काल पुस्तक पर प्रतिबंध लगाए जाने और उसकी प्रतियां बाज़ार में बिकने से रोकने की मांग की। साथ ही मलऊन वसीम रुश्दी के खिलाफ गंभीर प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाए और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। इस दौरान मौलाने कल्बे जवाद नकवी के साथ मौलाना सैय्यद रजा हुसैन रिजवी, मौलाना सैय्यद रजा हैदर, मौलाना निसार अहमद जैन पुरी, मौलाना हैदर अब्बास रिजवी व अन्य लोग मौजूद रहें।

About Author@kd

Check Also

ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए अनुकरणीय सेवा

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के वंचित …

error: Content is protected !!