स्टॉकहोम
नोबेल शांति पुरस्कार हर साल दुनिया भर में शांति को बढ़ावा देने वालों को दिया जाता है। इस साल यह अवॉर्ड किसे मिलेगा इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि नोबेल समिति ने अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि किसी व्यक्ति या समूह को यह सम्मान दिया जाएगा। पिछले एक दशक में कई राजनयिकों, डॉक्टरों और राष्ट्रपतियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस साल भी इस दौड़ में कई नामांकन हुए हैं, जो विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों से आए हैं। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित समूहों में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में अपनी भूमिका के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी शामिल है और इस संगठन को यह पुरस्कार भी मिल सकता है. ब्रिटेन के सबसे बड़े सटोरियों में से एक रूपर्ट एडम्स का कहना है कि विजेता चुनना ‘दुनिया में सबसे मुश्किल काम’ है।
सट्टेबाज की पहली पसंद कौन है?
ओस्लो स्थित पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक हेनरिक उरदल का कहना है कि इस साल के पुरस्कार के लिए महामारी एक महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि है। नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के उम्मीदवारों में बेलारूस की निर्वासित विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखोन्सकाया और रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी शामिल हैं। तिखोनस्काया ने 2020 में बेलारूस में शांतिपूर्ण विरोध का नेतृत्व किया, वह सट्टेबाजों की पसंदीदा है। जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवाल्नी भी विजेता हो सकते हैं।
नोबेल शांति पुरस्कार 10 दिसंबर को प्रदान किया जाता है
नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा 8 अक्टूबर को की जाएगी। नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 4 अक्टूबर को ‘चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार’ के साथ शुरू हो गई है। भौतिकी के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 5 अक्टूबर को, रसायन विज्ञान के लिए 6 अक्टूबर को, साहित्य की 7 अक्टूबर को और अर्थशास्त्र के लिए 11 अक्टूबर को घोषणा की जाएगी। शांति और अन्य नोबेल पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को दिए जाते हैं।
Source-Agency News
