Breaking News

सरकार बनने पर खादी बढ़ाने में करेंगे विशेष मदद – अखिलेश

 

लखनऊ, । सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर कहा कि समाजवादी ही खादी को प्रोत्साहन देते हैं। वर्ष 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर खादी को बढ़ाने में विशेष मदद दी जाएगी। अखिलेश ने हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में बापू व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। खादी आश्रम में प्रबंधक और कर्मचारियों ने अखिलेश को खादी, चरखा व गांधी साहित्य भेंट किया।इससे पहले अखिलेश ने प्रदेश कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा राज में जय जवान-जय किसान दोनों ही संकट में हैं। गांधीवादी विचार से ही देश की प्रगति संभव है, लेकिन गांधी की हत्या जिस विचारधारा के लोगों ने की थी आज वही देश को तबाह करने में लगे हैं। भाजपा किसानों को आतंकवादी बताती है। हत्या, अपराध, लूट और अराजकता ही इस समय यूपी का सच है। भाजपा के कारण समाज और लोकतंत्र को खतरा है।महात्मा गांधी ने मानवता को सत्य अहि‍ंसा का संदेश दिया था जिसे पूरी दुनिया के लोग मानते है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के विचार जय जवान-जय किसान की आज देश को बड़ी आवश्यकता है। गांधी व शास्त्री के दर्शन से ही समाज और देश में बदलाव होगा। अखिलेश ने कहा समाजवादी पार्टी की यात्राएं लगातार चल रही हैं। अब सरकार बनाने की असली यात्रा शुरू हो रही है।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

error: Content is protected !!