Breaking News

सलेमपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब कुंवर बासित अली साहब शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूर्वांचल में गोरखपुर क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर है , जिसके क्रम में विधानसभा सलेमपुर के बस स्टैंड स्थित कार्यालय पर सलेमपुर सांसद प्रतिनिधि जयनाथ कुशवाहा गुड्डन एवं क्षेत्रीय महामंत्री डा० शम्स परवेज के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली , प्रदेश महामंत्री व राष्ट्रीय भाषा समिति के सदस्य जनाब दानिश आजाद का भव्य स्वागत किया |
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर कार्य कर रही है | सरकार प्रदेश और केंद्र सरकार की सभी योजनाओ को अल्पसंख्यको तक पहुचा रही है | मुस्लिम वर्ग भाजपा के साथ है और 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ 350 के ऊपर सीट जीतेगी |
राष्ट्रीय भाषा समिति के सदस्य तथा प्रदेश महामंत्री दानिश आजाद ने कहा कि आजादी से लेकर अबतक विकास में पिछड़े अल्पसंख्यक समाज पर सरकार की विशेष नजर है | उनकी शिक्षा के लिए सरकार व्यापक पैमाने पर कार्य कर रही है और समाज की मुख्यधारा से उनको जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है |
उक्त मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नसरुद्दीन,अनिल ठाकुर ,अशोक पाण्डेय ,सम्पूर्णानन्द गुप्ता ,अमरेश सिंह बब्लू ,अभिषेक जायसवाल ,अजय दुबे वत्स ,संतोष पटेल ,इस्मे आजम ,विनय पाण्डेय,मंटू पटेल ,आशुतोष तिवारी ,विमलेश पाल ,मौलाना आरिफ ,नईम अहमद ,रौशन जमीर बब्लू ,दीपक श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र कुशवाहा ,अय्यूब अंसारी,अखिलेश कुमार,राजेश रावत, गोविन्द कुशवाहा,अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे |

About Author@kd

Check Also

रोटरी क्लब ने मनाया विश्व पोलियो दिवस

    पोलियो मुक्त विश्व बनाने का लिया संकल्प     खबर दृष्टिकोण आफताब आलम …

error: Content is protected !!