खबर दृष्टिकोण लखनऊ | जानकीपुरम थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व रात्रि समय एक खाताधारक को जालसाज ने फोन कर परिचित बन दो बार में लिंक द्वारा अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए | जिसकी जानकारी सुबह होने पर खाताधारक ने अपने परिवारीजनों को दी | खाताधारक की पुत्री ने स्थानीय थाने पर जालसाज के खिलाफ शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है |
जानकीपुरम थाना क्षेत्र के सेक्टर आई निवासी मोहिनी सिंह पुत्री गौरी शंकर सिंह के मुताबिक बीते 29 जून की रात्रि समय उसके पिता के एक मोबाईल फोन पर काल आया कॉलर ने अपना नाम योगेन्द्र बताया जो कि उनके रिश्तेदार है और पिताजी से कहा कि हॉस्पिटल में अर्जेन्ट पेमेन्ट करना है जो कि उसके क्रेडिट कार्ड से नहीं हो पा रहा है वह पैसा उनके फोन पे एप पर ट्रांसफर करेगा फिर वही राशि दिये गये लिंक पर जाकर उसको ट्रांसफर पे करना है अपने बातो में उलझाए रखे हुए उनके पिता से लिंक करा दो बार में कुल 99 हजार रूपये ट्रांसफर करा लिया | अपने संग हुए इस धोखाधड़ी की जानकारी उनके पिता को अगले दिन सुबह हुई | जिसकी शिकायत स्थानीय थाने पर किया गया | पुलिस ने शिकायत पर धोखाघड़ी व आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है |