Breaking News

विश्व रक्तदान दिवस पर जागरूकता शिविर 

 

 

रिपोर्ट मो०अहमद चुनई

पुरवा उन्नाव उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2022-23 माह जून में माननीय जनपद न्यायधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हरवीर सिंह के निर्देशानुसार प्रभारी सचिव, श्रीमती सुधा सिंह द्वारा आज दिनांक 14.06.2022 को विश्व रक्तदान दिवस अवसर पर ग्राम पंचायत देवारा कलां में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया|

प्रभारी सचिव महोदया ने विश्व रक्तदान दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि हर साल 14 जून को रक्तदान दिवस मनाया जाता है जिसका मकसद लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष 2022 के थीम है- “रक्तदान एकजुटता का कार्य है प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं”| रक्तदाताओं ने न जाने कितने जीवन की रक्षा की है| इन रक्तदाताओं की सामाजिक महत्त्व और पहचान के लिए प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता ह| अतः रक्तदान के महत्व और इसका प्रचार – प्रसार के लिए विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है| ब्लड डोनेट करते समय डोनर के शरीर के केवल एक यूनिट ब्लड ही लिया जाता है| एक नॉर्मल व्यक्ति के शरीर में 10 यूनिट यानी 5 से 6 लीटर ब्लड होता है| कोई व्यक्ति 18 से 60 वर्ष की आयु तक रक्त दान कर सकता हैं| पुरुष 3 महीने और महिलाएं 4 महीने के अंतराल में नियमित रक्त दान कर सकती हैं| अगर कभी रक्त दान के बाद आपको चक्कर आना, पसीना आना, वजन कम होना या किसी भी अन्य प्रकार की समस्या लंबे समय तक बनी हुई हो तो आप रक्त दान ना करें| रक्तदान करने वालों को कमजोरी का एहसास हो सकता है। इसलिए ब्लड डोनेशन के 3 घंटे तक कोई भारी काम न करें और पौष्टिक आहार लेना जरूरी है| रक्त सभी लोगों की जिन्दगी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिना रक्त के व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता। रक्तदान महादान होता है। किसी जरुरतमंद को अपना रक्त देकर उसका जीवन बचाना सबसे बड़ा काम है। इससे बढ़कर और कुछ नहीं हैं। आज पूरा विश्व खून की कमी के कारण जूझ रहा है, जिससे जीवन पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। आज सेहत को अच्छा रखने का एकमात्र उपाय है रक्त दान करते रहना। ऐसा करने से ना केवल स्वंय का शरीर सही रहता है अपितु किसी व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है। आज वैश्विक तौर पर लोगों को रक्त दान के लिए जागरुक करने की आवश्यकता है। ताकि लोग रक्त दान करके किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सकें।

इसके अतिरिक्त सचिव महोदया द्वारा कोविड-19 के विषय में विस्तार से जानकारी दी एवं मास्क लगाने सैनेटाइजेशन व कोविड- 19 गाइडलाइन पालन करने के लिए जानकारी प्रदान की I

About Author@kd

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   जौनपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!