Breaking News

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री बाबा योगेंद्र के पार्थिव शरीर पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजेंद्र नगर स्थित संघ कार्यालय भारती भवन पहुंचकर पदम श्री बाबा योगेंद्र के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाबा योगेंद्र का आज सुबह 8:00 बजे डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान में निधन हो गया था। विगत एक महीने से लोहिया लोहिया संस्थान में वह भर्ती थे। बाबा योगेंद्र 98 वर्ष के थे। भारती भवन में संस्कार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले, पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री बांकेलाल, बृज प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल,सह प्रान्त प्रचारक मनोज, सामाजिक समरसता विभाग के राज किशोर, विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल समेत संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उनका जन्म बस्ती में हुआ था। पढ़ाई पूरी होने के बाद नानाजी देशमुख की प्रेरणा से वह संघ के प्रचारक बने। वह कई जिलों में जिला प्रचारक और विभाग प्रचारक रहे। बाद में संस्कार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने।

About Author@kd

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   जौनपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!