संवाददाता अमरेन्द्र यादव
रायबरेली – उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में 24 मई 2022 पूर्वान्ह 11ः00 बजे मिशन शक्ति-4.0 के अन्तर्गत जनपद के स्थानीय गेस्ट हाऊस में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा दी गई है।



