Breaking News

महामंडलेश्वर ने किया भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

 

रोहितसोनी जिला संवाददाता जालौन उरई

 

उरई (जालौन)। गुरुवार को उरई-जालौन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन महामंडलेश्वर उमाकांतनंद सरस्वती महाराज के मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर उद्घाटन किया। जबकि समारोह की अध्यक्षता ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धन महाराज की।

चुनाव कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर जहां भाजपा पूरी तरह से एकजुट नजर आयी। इस अवसर पर कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जिला महामंत्री दिलीप दुबे, रविंद्र सिंह हसनपुर, अग्निवेश चतुर्वेदी, विवेक कुशवाहा, देवेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष सुनीता वर्मा, रेखा वर्मा, रामप्रकाश मुखिया मंजूरानी, हर किशोर गुप्ता रिप्पू, अबध शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदीश तिवारी, नागेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख जालौन रामराजा निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, शंभू दयाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक, बृजभूषण मुन्नू, दिनेश तिवारी के साथ नूरउद्दीन भाई अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के समस्त मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे जोष के साथ सहभागिता की।

फोटो परिचय—

भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते महामंडलेष्वर उमाकांतनंद सरस्वती व महंत सिद्धन महाराज।

About Author@kd

Check Also

कैपीसिटी बिल्डिंग आफ ड्रग रेगुलेटर्स” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

    ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ   उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन …

error: Content is protected !!