
बीसीसीआई ने रणजी सत्र से पहले घरेलू क्रिकेटरों को दिया मुआवजा
हाइलाइट
- रणजी ट्रॉफी का 2021-22 सीजन 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।
- पिछले साल रणजी ट्रॉफी के 85 साल के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ा था।
BCCI ने घरेलू क्रिकेटरों के लंबे समय से बकाया राशि का भुगतान करना शुरू कर दिया है, जिन्हें COVID-19 महामारी के कारण 2020-21 सत्र के बाद आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा था। आपको बता दें, रणजी ट्रॉफी के 85 साल के इतिहास में पहली बार पिछले साल टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ा था, जिससे घरेलू क्रिकेटरों को आर्थिक रूप से संघर्ष करना पड़ा था। कोरोना महामारी के कारण महिला टी20 मैचों पर भी रोक लगा दी गई थी।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बीसीसीआई ने पिछले सीजन में रेड बॉल टूर्नामेंट नहीं होने के लिए मुआवजे की राशि का भुगतान करना शुरू कर दिया है।” वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कई खिलाड़ियों को बकाया मिलना शुरू हो गया है और अभी भी बहुत से खिलाड़ियों को भुगतान किया जाना बाकी है। यह प्रक्रिया अगले कुछ हफ्तों में पूरी होने की उम्मीद है।”
गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी का 2021-22 सीजन 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसका फाइनल मैच 20 मार्च को खेला जाएगा।
(पीटीआई इनपुट्स के साथ)
Source-Agency News
