Breaking News

खतरों के खिलाड़ी 11: अर्जुन बिजलानी ने जीता ‘खतरों के खिलाड़ी 11’, ट्रॉफी के साथ मिली चमचमाती कार

अर्जुन बिजलानी - इंडिया टीवी हिंदी
छवि स्रोत: इंस्टाग्राम/अर्जुनबिजलानी
अर्जुन बिजलानी

रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का फिनाले रविवार को हुआ, जिसमें रोहित ने अर्जुन बिजलानी को विजेता घोषित किया। ट्रॉफी के साथ-साथ अर्जुन को इनाम के तौर पर एक मारुति सुजुकी कार भी मिली। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह थे। पांच फाइनलिस्ट ने फिनाले टास्क किया।

बिग बॉस 15: करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और अफसाना खान हैं सलमान खान के शो के कंफर्म कंटेस्टेंट, प्रोमो रिलीज

खतरों के खिलाड़ी 11 का प्रीमियर 17 जुलाई को 13 प्रतियोगियों के साथ हुआ, जिनमें श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, सौरभ राज जैन, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, महक चहल और सना मकबूल मौजूद रहीं।

शो के आखिरी एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने टास्क को लेकर जमकर मस्ती भी की. आस्था गिल और राहुल वैद्य ने टॉप 5 प्रतियोगियों के लिए गीत लिखा। उन्होंने सभी की तारीफ करते हुए दिव्यांका, श्वेता, राहुल, विशाल और अर्जुन को लेकर गाना लिखा। इसके बाद ग्रैंड फिनाले का पहला टास्क हुआ, जिसमें विशाल आदित्य, श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी आमने-सामने थे। सबसे पहले विशाल ने यह टास्क किया। टास्क में विशाल ने 5 झंडे, अर्जुन ने 2 और श्वेता ने 1 झंडा निकाला, जिसके बाद विशाल और अर्जुन ने फिनाले की दौड़ में अपनी जगह बनाई। ऐसे में शो के दौरान खूब मस्ती और जोक देखने को मिला.

खतरों के खिलाड़ी 11 में अर्जुन बिजलानी ने हर टास्क में अपना बेस्ट दिया। अर्जुन की तारीफ खुद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि अर्जुन हमेशा शांति से अपना काम पूरा करते हैं, वह न तो दहशत पैदा करते हैं और न ही जीतने के बाद दिखावा करते हैं।

Source- Agency News

About khabar123

Check Also

गोविंदा के अंधविश्वास पर सुनीता आहूजा का ने करा बड़ा खुलासा, बोलीं — “उन्हें लोग बेवकूफ बनाकर लाखों रुपये की पूजा करवाते हैं।”

  बॉलीवुड के राजा बाबू यानी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज को …

error: Content is protected !!