Breaking News

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10वीं में अभिषेक कुमार यादव और 12वीं में अंशिका तिवारी ने बढाया मान  

 

 

 

 

(ख़बर दृष्टिकोण) बाराबंकी… UP माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 10वीं की परीक्षा में जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र अभिषेक कुमार यादव ने प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की आंशिक तिवारी ने प्रदेश में दसवीं रैंक हासिल की है। इस साल हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 90.11 फीसदी छात्र सफल रहे, जबकि इंटर में 81.15% छात्र सफल रहे हैं। दोनों परीक्षाओं में हर बार की तरह बालिकाओं ने फिर बाजी मारी है। आपको बता दें कि इस बार की परीक्षा में हाई स्कूल में साथ छात्र मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। पहले स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र अभिषेक कुमार यादव रहे हैं। उन्होंने 600 में से 585 अंक हासिल किए हैं। वह प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे हैं, इसके बाद श्री साई इंटर कॉलेज की आसमा फातिमा 11वें पर रहीं हैं। इसके बाद महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की गदीर फातिमा और सारिका पांडे रही हैं।दोनों ने 600 में से 582 अंक हासिल किए हैं। गादीर फातिमा प्रदेश में 18 और सारिका पांडे 19वें स्थान पर रही हैं। इसके बाद फतेहपुर के एसएसएमआईसी की छात्रा शुभ वर्मा रही हैं। उन्होंने 600 581 अंक हासिल किए हैं। वो प्रदेश की रैंकिंग में 26वें स्थान पर रही हैं। इसके बाद श्री साई इंटर कॉलेज की छात्रा वृत्तिका वर्मा का स्थान रहा है। उन्होंने 600 में 579 अंक हासिल करके प्रदेश में 40 वां स्थान लाया है। इसके बाद महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्रा कलश वर्मा रही है। उन्होंने खेतों में से 578 अंक लाकर प्रदेश में 52वां स्थान बनाया है। इसके बाद भरतपुर के द मॉडर्न एकेडमी की छात्रा शगुफी मलिक रही हैं। उन्होंने भी 600 में से 578 अंक हासिल किए हैं। इंटरमीडिएट में सिर्फ महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की अंशिका तिवारी ही मेरिट में जगह बनाने में कामयाब रही है। उन्होंने 500 में से 480 अंक हासिल किए हैं, और 10वीं स्थान पर रही हैं। जिले में इस बार भी साई इंटर कॉलेज और महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज का जलवा कायम रहा है।

About Author@kd

Check Also

कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ सम्मेलन 12 मई को- डॉ, पी एल पुनिया 

  (खबर दृष्टिकोण)बाराबंकी- भाजपा सरकार में भारतीय संविधान खतरे में है। संविधान को बचाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!