Breaking News

अर्जुनगंज सर्वहित व्यापार मंडल के गठन

 

 

समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी हुए एकजुट,

 

अर्जुनगंज सर्वहित व्यापार मंडल के न्युक्त हुए प्रभारी, सह प्रभारी।

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ

 

आशीष कुमार सिंह विशेष संवाददाता

 

लखनऊ- बीसीसी स्कवायर अर्जुनगंज में व्यापारियों की एक बैठक सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव की उपस्थिति में हुई, जिसमे व्यापारियों ने अर्जुनगंज में दुकानों के सामने जलभराव, बिजली कटौती और सड़क निर्माण की वजह से आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव को जानकारी दी प्रदेश मंत्री अजय वर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सर्वहित व्यापार मंडल की अर्जुनगंज इकाई गठित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे व्यापारियों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव का समर्थन किया | प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव ने मंसूर अहमद को प्रभारी, चन्दन कुकरेजा, धनञ्जय शर्मा और राजेश कुमार कौसल को सहप्रभारी नियुक्त किया | नगर प्रवक्ता मणींद्र नाथ दूबे ने बताया कि प्रभारियों व सह प्रभारियों ने प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर अर्जुनगंज सर्वहित व्यापार मंडल का गठन कर लिया जायेगा | गठन के पश्चात भव्य शपथ ग्रहण समारोह कराया जायेगा |

बैठक में अजय वर्मा, मंसूर अहमद, चन्दन कुकरेजा, धनञ्जय शर्मा, राजेश कुमार कौसल, योगेश यादव सुबोध पाण्डेय, इमरान खान मोहम्मद उस्मान, रणविजय सिंह, अनिल सिंह, मणींद्र नाथ दूबे, मो० दिलशाद, श्यामू सक्सेना, सौरभ गुप्ता, अश्विनी मिश्रा, विराट सिंह, राहुल यादव, राजेश पाल, सनी सिंह, विनोद सिंह, लाला सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे |

About Author@kd

Check Also

सहकारी आवास समिति का हुआ निर्विरोध चुनाव, सभापति बने वी के मिश्रा, उप सभापति संजय तिवारी

    खबर दृष्टिकोण |   लखनऊ |पीजीआई क्षेत्र की ऋषि वशिष्ठ सहकारी आवास समित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!