Breaking News

रामरथ से अयोध्या पहुंचे सरोजनीनगर के श्रद्धालु, विधायक राजेश्वर का जताया आभार

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ

लखनऊ। आशियाना सेक्टर डी -1 के रामभक्तों के लिए वृहस्पतिवार का दिन बहुत ख़ास था। सरोजनीनगर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा फ्री बस सेवा के माध्यम वृद्धजनों और महिलाओं को अयोध्या दर्शन कराया गया।

 

रामलला के दर्शन की उत्साहित भक्त सुबह ही आशियाना स्थित शक्ति चौराहे पर जुटने लगे, निर्धारित समय पर विधायक राजेश्वर सिंह की टीम बस के साथ पहुँच गयी, सभी दर्शनार्थियों को माला पहनाकर बस में बिठाया गया, पूरे रास्ते भर भक्तजनों के लिए नाश्ता, पानी और भोजन की व्यवस्था भी विधायक द्वारा की गयी। अयोध्या में बस के लिए निर्धारित स्टॉपेज से आगे दर्शनार्थियों को बैटरी रिक्शा से सरयू तट, हनुमान गढ़ी, राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कराया गया। इस दौरान वृद्धजनों को सहारा देने, उन्हें प्रसाद दिलाने और सुविधा पूर्वक दर्शन कराने का उत्तरदायित्व भी विधायक की टीम ने संवेदनशीलता के साथ पूरा किया। यात्रा के उपरान्त सभी दर्शनार्थियों को सकुशल आशियाना तक पहुँचाया गया।

 

बता दें कि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा विगत दो वर्षों से निरंतर रामरथ श्रवण निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से सरोजनीनगर के वृद्धजनों को अयोध्या और अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन कराया जा रहा है।सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी इसे अपना सौभाग्य मानते हुए कहते हैं, सरोजनी नगर परिवार के वृद्धजनों के लिए यह बस सेवा अनवरत संचालित रहेगी।

About Author@kd

Check Also

2 से 24 सितंबर तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ गंगा चरण। गोशाईगंज लखनऊ।कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 2 से आरंभ होकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!