Breaking News

24 घंटे में मिले 58 नए संक्रमित तो 49 संक्रमण मुक्त

 

लखनऊ, । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की अतिरिक्त सर्तकता के कारण उत्तर प्रदेश में काफी हद तक नियंत्रण में आ चुका संक्रमण एक बार फिर गति पकड़ने लगा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 58 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 49 लोग संक्रमण से बाहर आ गए हैं।उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 30 नए मामले बढ़े हैं। कुशीनगर में सर्वाधिक 20 नए संक्रमित मिले हैं। शनिवार को 28 नए संक्रमित मिले थे। इस दौरान दो लाख 54,442 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें भी एक लाख 35000 की जांच आरटीपीसीआर से की गई। अब तक छह करोड़, 74 लाख, 76221 लोगों की जांच की गई है। प्रदेश में फिलहाल 593 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत है। 24 घंटे का पॉजिटिविटी रेट 0.02 प्रतिशत है। कुल पॉजिटिविट रेट 2.53 प्रतिशत है।यूपी सरकार का वैक्सीनेशन पर फोकस है। देश में उत्तर प्रदेश वैक्सीनेशन में शीर्ष पर है। प्रदेश में पांच करोड़ 35 लाख 93,549 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। बीते 24 घंटे में दो लाख 91,010 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक प्रदेश में 4,52,01,804 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है। इनमें से 83,91,745 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है। प्रदेश के 58 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला, जबकि 17 जिलों में सिर्फ इकाई की संख्या में संक्रमित मिले।उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 17.08 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 16.85 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 22,773 रोगियों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब नौ जिलों में कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं है। जिन जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नही है, उसमें अलीगढ़, अमेठी, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, मीरजापुर, पीलीभीत और प्रतापगढ़ शामिल हैं।

About Author@kd

Check Also

मारुति सुजुकी ने लाॅन्च की नई मारुति शिफ्ट

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।   लखनऊ – देश की सबसे बड़ी कर निर्माता कंपनी मारूति …

error: Content is protected !!