Breaking News

महापौर ने किया अटल बिहारी बाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल का लोकार्पण

महापौर ने किया अटल बिहारी बाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल का लोकार्प

 

 

खबर दृष्टिकोण लखनऊ | लखनऊ नगर निगम द्वारा सुरेंद्र नगर इस्माइलगंज में संचालित अटल बिहारी बाजपेयी डिग्री कॉलेज में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल का लोकार्पण बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल के द्वारा किय गया | इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य एवं इंडियन ऑयल के अधिकारियों द्वारा महापौर की का स्वागत पुष्पगच्छ भेंट कर किया गया इस दौरान लोकार्पण पत्थर से पर्दा हटाकर और रिबन काट कर हॉल का उद्घाटन महापौर ने किया महापौर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि 35 लाख रुपये की लागत से तैयार तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये बहुउद्देश्यीय हॉल निश्चित रूप से छात्र एवं छात्राओं के लिए सुविधाजनक साबित होगा। इस सुअवसर पर उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित किया और सभी का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं | आयोजन में डॉ सुभाष चंद्र पांडे प्राचार्य अटल बिहारी बाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज राजेश सिंह कार्यकारी निदेशक राज्य प्रमुख इंडियन ऑयल उत्तर प्रदेश दीपाली पांडे महाप्रबंधक मानव संसाधन इंडियनऑयल उत्तर प्रदेश,बीएल पाल एच.आर सीएसआर इंडियनऑयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About khabar123

Check Also

कांवरिया मंडल ने विशाल भंडारे का किया आयोजन

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। मोहनलालगंज। निगोहां में सोमवार को कांवरिया मंडल के द्वारा विशाल भंडारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!