Breaking News

दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरो की निशानदेही पर चार कुंतल लोहा व पाइप बरामद

 

खबर दृष्टिकोण।

संवाददाता लखनऊ।

 

बिजनौर इलाके के एक खाली पड़े प्लाट में बीते दिनों लोहे का सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस ने दोनों के पास से काफी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया है। बिजनौर इंस्पेक्टर राजकुमार के मुताबिक बिजनौर कस्बा निवासी डॉ. संजीत कुमार सिन्हा के इलाके में ही अशरफ नगर स्थित प्लाट के अंदर से बीते दिनों चोरों ने लोहे का काफी सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में डॉ. संजीत ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों का सुराग लगा रही थी कि तभी मुखबिर से सूचना पाकर पुलिस ने दो शातिर चोरों को इलाके से ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बिजनौर के ही अशरफ नगर इठुरिया निवासी दिनेश और ढोरवा अशरफ नगर निवासी संजू बताया। पुलिस ने दोनों के पास से प्लाट में चोरी की गई लोहे की प्लेट, लोहे के एंगल और लोहे की पाइप सहित करीब 4 कुंतल सामान बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों शातिरों ने बताया कि वह प्लाट की बाउंड्री वाल पीछे से फांदकर अंदर रखें लोहे के सामान को चुरा लेते और बाद में फेरीवाले कबाड़ियों के हाथ ओने पौने दामों में बेच देते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि चोर इससे पहले भी डॉ. संजीव सिन्हा के इसी प्लाट से विद्युत जनरेटर का सामान सहित अन्य सामान चोरी कर चुके हैं।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!