व्यापारियों ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद
लखनऊ। भूतनाथ बाजार में अवैध अस्थाई अतिक्रमण से परेशान व्यापारियों ने भूतनाथ बाजार मे नगर निगम द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाकर सड़कों को खाली कराए जाने पर राहत की सांस लीज्ञातव्य की उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने भूतनाथ बाजार को अवैध अतिक्रमण से बचाने हेतु नगर विकास मंत्री, महापौर, क्षेत्रीय विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर ,नगर आयुक्त, एडीसीपी एवं जोनल अधिकारी के समक्ष लगातार भूतनाथ से अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाने की मांग की थी । भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, संरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, सौरभ अरोड़ा सहित सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पत्रकार बंधुओं सहित ,जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, महापौर ,नगर विकास मंत्री, क्षेत्रीय विधायक को बयान जारी कर धन्यवाद ज्ञापित किया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा अब जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की है कि दोबारा अतिक्रमण ना होने पाए।