Breaking News

ब्राह्मण स्वयं कष्ट भोगते हैं लेकिन धर्म पर कभी आंच नहीं आने देते

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ब्राह्मण परिवार के 16वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब हम ब्राह्मण की बात करते हैं तो एक संकल्पना अपने आप सबके सामने आ जाती है। ब्राह्मण का मतलब संस्कार, संस्कृति और धर्म से है। वे स्वयं कष्ट भोगते हैं लेकिन धर्म पर आंच नहीं आने देते हैं। ब्राह्मण परिवार के स्थापना दिवस उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में बहुत से मत-मजहब, संप्रदाय और उपासना विधियां आईं। सभी समय के अनुरूप इतिहास के कालखंड में समाहित हो गई। अगर आज सनातन धर्म जीवित रहा है और आज भी पूरी दुनिया के अंदर अपने भगवे झंडे को गोड़ कर मजबूती के साथ चल रहा है तो इसलिए क्योकि वह ब्रह्म तत्व हमारे पास मौजूद है। जो आत्मा में सदैव विरजमान रह कर स्वयं कष्ट सहते हुए भी उसे आच नहीं आने देता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ राष्ट्रनायक सरदार वल्लभभाई पटेल हैं और दूसरी तरफ खलनायक के रूप राष्ट्र तोड़ने वाले जिन्ना भी हैं। अगर कोई सरदार वल्लभभाई पटेल की तुलना जिन्ना से करने लग जाए तो ये वोट बैंक की निकृष्ट राजनीति होगी, जिसके लिए देश की कीमत पर राजनीति करना हो सकता है।लखनऊ में रविवार को ब्राह्मण परिवार का 16वां स्थापना दिवस रविवार को कानपुर रोड स्थित अवस्थी लॉन में मनाया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। लखनऊ में ब्राह्मण परिवार का वार्षिक समारोह कई साल से आयोजित किया जाता रहा है। इस बार का स्थापना दिवस खास है। इसके सहारे भाजपा ब्राह्मण समाज को एकजुट करने की कोशिश की।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्राह्मण परिवार के मुखिया शिवशंकर अवस्थी ने लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य समाज के लोगों को जोड़ने का काम किया है। जब भी हमारे ब्राह्मण समाज की बात चलती है तो हमारे सामने इस देश की ऋषि परंपरा सामने आती है।कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि देवों के गुणों का समावेश जिसमें होता है, वही ब्राह्मण कहलाता है। यह कोई जाति नहीं, विचारधारा है। खुद भिक्षाटन कर दूसरा को राजा बनाने वाला ब्राह्मण वर्ग रहा है। आज का दौर बदल चुका है। शीर्ष स्थानों पर आज भी इस वर्ग का दबदबा है। लोग संस्कार सीखते हैं, तो ब्राह्मण परिवार से सीखते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के नाम पर तिलक-तराजू का नारे लिखने वाले ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 58 ब्राह्मण विधायक भाजपा के हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर केंद्र के तमाम पदाधिकारी ब्राह्मण हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद कर्मकांडी ब्राह्मण के परिवार से हूं।

About Author@kd

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   जौनपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव …

error: Content is protected !!