Breaking News

गौशाला कैम्प कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस  

 

 

खबर दृष्टिकोण: अनुराग मिश्रा

 

 गोलागोकर्णनाथ खीरी।कुम्हारन टोला स्थिति भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय गौशाला में कृषक समाज शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 206 पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुर्जन लाल वर्मा चेयरमैन भूमि विकास बैंक उ०प्र० विशिष्ट अतिथि विनोद स्वर्णकार जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा ,नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू चेयरमैन नगर पालिका परिषद द्वारा पार्टी के पुरोधा पं० दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए *भूमि विकास बैंक उ०प्र० के चेयरमैन सुर्जन लाल वर्मा ने कहा कि ,भाजपा राजनीति सेवा भाव से करती है ।हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है।*

विशिष्ट अतिथि विनोद स्वर्णकार ने कहा,” भाजपा ने सदैव अपने सैध्दांतिक मूल्यों के आधार पर राजनीति की है।

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,”भाजपा का कार्यकर्ता देवतुल्य है । वह बिना अपेक्षा के सदैव कार्य करता रहता है इसलिए आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

कार्यक्रम का संचालन नगर मंत्री धीरज बाजपेयी ने किया।

इस अवसर पर कुम्भी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार ,नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा ,नगर मंत्री विनोद कुमार वर्मा, राजीव वर्मा, नगर मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा,शक्ति केन्द्र संयोजक सुनील मिश्रा,राहुल बाल्मीकि, शिवम गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, हरिओम मिश्रा, बूथ अध्यक्ष रवि प्रजापति, मनोज बाथम, प्रभात गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा,गीता दुबे,सरिता गौढ,सीमा वर्मा आदि उपस्थित रहे

About Author@kd

Check Also

गोला खेल महोत्सव के दसवें दिन शतरंज, ताइक्वांडो, बैडमिंटन व फुटबॉल प्रतियोगिताओं की धूम

    खबर दृष्टिकोण मुकेश शर्मा   गोला (खीरी)। स्वच्छ भारत-नगरीय मिशन के तहत नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!