Breaking News

आलमारी में रखा चेन व अंगूठी चोरी, नामजद मुकदमा दर्ज 

 

 

साथ में रह रही सहेली पर चोरी की आशंका जता पीड़िता ने की थी शिकायत |

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

आलमबाग | कृष्णा नगर के नटखेड़ा रोड पर रहने वाली एक पीड़िता ने अपने साथ में रह रही सहेली पर सोने की चेन एवं अंगूठी चोरी करने की आशंका जताते हुए स्थानीय थाने पर शिकायत की है | पुलिस ने शिकायत पर आरोपित सहेली के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है |

 

कृष्णा नगर क्षेत्र के नटखेड़ा रोड पर इवेंट में होस्टिंग का काम करने वाली सदफ अशफाक पुत्री स्व मो अशफाक रहती है | पीड़िता का आरोप है कानपुर नौबस्ता में रहने वाले अपने एक परिचित देवांश उर्फ अंकित मिश्रा के कहने पर उसने नौबस्ता कानपुर निवासी राधा उर्फ आशिकी यादव को अपने साथ घर पर रखा था | बीते 23 मार्च की दोपहर समय इवेंट में चली गई थी और रात्रि समय वापस लौटी थी उस दौरान राधा अकेले ही घर पर थी | चार दिन बाद जब उसने आलमारी खोलकर देखा तो चेन व अंगूठी गायब थी | इस घटना की जानकारी होने पर जब उसने राधा से अपने आभूषण मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया | जिसपर पीड़िता ने बुधवार को कृष्णा नगर थाने पर पहुँच अपनी सहेली पर चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत की है | शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुटी है |

About Author@kd

Check Also

घर वापस जाता बच्चा हुआ बिगड़ैल गाय का शिकार

  ख़बर दृष्टिकोण संवादाता धीरज द्विवेदी लखनऊ :राजाजीपुरम सी ब्लॉक निवासी संदीप त्रिपाठी का 14 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!