रायबरेली — उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति जनपद के स्थानीय गेस्ट हाऊस में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु 06 जनवरी 2022 को अपरान्ह 02ः00 बजे सुनवाई करेगी। मा0 सदस्य द्वारा महिला उत्पीड़न की साथ-साथ महिलाओं द्वारा नवीन प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सुनवाई एवं आवश्यक कार्यवाही किया जाना है साथ ही प्रेस वार्ता भी करेंगी। यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा द्वारा दी गई है
संवाददाता अमरेंद्र यादव