ख़बर दृष्टिकोण
मोहनलालगंज।योगी सरकार के कार्यकाल के आठ साल पूरे होने पर उत्सव अभियान के तहत शनिवार को भाजयुमो ने निगोहां क्षेत्र के गांवो में बाइक रैली निकालकर सरकार की योजनाओ व उपलब्धियो के बारे में लोगो को बताया।भाजयुमो की बाइक रैली का निगोहां कस्बे में शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने जिलाध्यक्ष धीरू पांडे की मौजूदगी में किया।जिसके बाद विधायक व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ के साथ बाइको पर सवार होकर करनपुर,मीरकनगर,शेरपुर लवल,लालपुर,बैरीसालपुर,दखिना शेखपुर समेत दर्जनो गांवो में जाकर लोगो को योगी सरकार की योजनाओ व उपलब्धियो के बारे मे बताया।बाइक रैली का आयोजन भाजयुमो के जिलामंत्री विवेक सिंस व मंडल अध्यक्ष नवीन मिश्रा के द्वारा किया गया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह,सभासद हिमांशु सिंह,सर्वेश बाजपेयी,अंकित मिश्रा,जतिन सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



