जालौन कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल का है जहां ग्वालियर से कालपी के खानका शरीफ मस्जिद में इलाज कराने के लिए परिवार के साथ मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला चालीस दिन से रह रही थी तभी आज सुबह करीब 6 बजे घूमने के बहाने यमुना पुल से महिला ने छलांग लगा दी वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुटी हुई थी तभी देखते ही देखते कुछ ही देर बाद बाइक से अपने पिता के साथ जा रही लड़की का पर्स गिरने से उठाते समय लड़की भी यमुना में गिर गयी।यमुना में गिरने के बाद लड़की का फड़फड़ाते व नाविकों द्वारा बचाते वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल।वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाविकों की मदद से तत्काल लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस ने तत्काल लड़की को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया।



