Breaking News

चैंबर में घुसकर वरिष्ठ अधिवक्ता पर फेंका तेजाब

 

 

 

कचहरी में मचा हड़कंप

 

 

मेरठ – मेरठ में शुक्रवार को एक महिला ने वकील पर हमला कर दिया। प्रोफेसर की पत्नी ने कचहरी में एक चैंबर में घुसकर वकील पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान अन्य वकील बाल-बाल बचे। आसपास मौजूद वकीलों ने आरोपी महिला को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन महिला तेजाब डालने की धमकी देते हुए कचहरी से फरार हो गई। उधर, इस घटना से कचहरी में हड़कंप मचा हुआ है।वहीं घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। पीड़ित वकील ने सिविल लाइन थाने में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।अनिल प्रधान मेरठ में वरिष्ठ अधिवक्ता है और वह जिला बार बिल्डिंग में चैम्बर नंबर 45 में शुक्रवार दोपहर को अपना काम कर रहे थे। तभी हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी निवासी शारदा हाथ में तेजाब की बोतल लेकर पहुंची। उसने वकील अनिल प्रधान पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब उनके कपड़ों पर गिरा, जिससे उनका हाथ भी झुलस गया। वहीं चैंबर में बैठा युगांत कुमार समेत अन्य वकील बाल-बाल बच गए।पीड़ित वकील अनिल प्रधान ने बताया कि महिला शारदा के पति जीत सिंह प्रोफेसर हैं। महिला का एक प्रोफेसर पति से विवाद चल रहा है। महिला वकील के पास पूर्व में अपने पति के खिलाफ केस के सिलसिले में आई थी। उस समय उन्होंने मना करते हुए कह दिया था कि यह पारिवारिक मामला है, मैं यह केस नहीं लड़ सकता। इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार को महिला वकील के चैंबर में पहुंची और तेजाब फेंक दिया। वकीलों ने इस संबंध में एसपी सिटी को भी जानकारी दी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

About Author@kd

Check Also

एसीपी कृष्णानगर ने स्कूल प्रबंधकों संग बैठक कर स्कूली वाहनों की नई गाइड लाइन को लेकर दी जानकारी

खबर दृष्टिकोण | आलमबाग | स्कूली वाहनों की वजह से लगने वाले जाम एवं स्कूली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!