Breaking News

रक्त दाताओं को किया जाएगा रक्तवीर योद्धा सम्मान से सम्मानित

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया है कि इस समय डेंगू की वीमारी मथुरा जनपद में बड़ी तेजी के साथ उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पैर पसार चुकी है आए दिन इस बीमारी से लोगों की मौत की खबरें मिल रही हैं इसी का संज्ञान लेते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश मथुरा जनपद में कोरोना काल से ही लोगों को लोगों की मदद करने के साथ रक्त उपलब्ध करवाती रही है | डेंगू की बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को देखते हुए इस विषम परिस्थिति के समय से ही डेंगू की बीमारी के पीड़ित मरीजों को जंबो पैक, प्लेटलेट्स , होल ब्लड, उपलब्ध करवाते हुए पिछले 1 महीने से लोगों का सहयोग किया जा रहा है अब समिति की पहल से जितने भी रक्त दाताओं के डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स ( जंबो पैक ) रक्त या फिर गंभीर बीमारी के साथ किसी भी हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने पर सभी रक्तवीरो को रक्तवीर योद्धा सम्मान से समिति सम्मान करेगी जिससे रक्त दाताओं का मनोबल बढ़ेगा साथी अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे | इस कार्यक्रम का संयोजक युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित ,जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी ,महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शालू अग्रवाल ,श्रीमती सरोज गोला युवा महानगर अध्यक्ष ललित अग्रवाल ,युवा महिला महानगर अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया को संयुक्त रूप से संयोजक बनाया गया | फोटो परिचय : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित रक्तवीर योद्धा सम्मान की घोषणा करते हुए

About Author@kd

Check Also

अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन सैयद सलमान चिश्ती की सरपरस्ती में शाही देग का आयोजन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   गोरखपुर। राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ सेवा की पहल “सेवा …

error: Content is protected !!