तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा सी एच सी में बैठक का आयोजन!
*खबर दृष्टिकोण*
*रिपोर्ट मो०अहमद चुनई*
पुरवा उन्नाव तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अन्तर्गत तम्बाकू नियत्रंण प्रकोष्ठ उन्नाव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरवा में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों/अधिकारीयों को तम्बाकू सेेवन से होने वाले दूष्प्रभावों, पारिवारिक एवं आर्थिक नुकसान इत्यादि के बारे में जागरूक किया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार मंगलवार को स्थानीय सी एच सी में तम्बाकू, गुटखा, पान-मसाला इत्यादि की लत को छुड़ाने वाले उपायों एवं आवश्यक उपचार के बारे में बताया गया। तम्बाकू नियंत्रण हेतु तम्बाकू नियत्रंण अधिनियम कोटपा-2003 एवं पीईसीए एक्ट-2019 के बारे में प्रशिक्षण एवं कोटपा अधिनियम-2003 के अन्तर्गत किये जाने वाली कार्यवाही के बारे में चर्चा की गयी। सी0एच0सी0 परिसर को तम्बाकू मुक्त परिसर रखने एवं तम्बाकू नियत्रंण में स्वास्थ्य कर्मचारियों/अधिकारीयों द्वारा प्रदान किये जाने वाले योगदान
व जिम्मेदारी इत्यादि के बारे में अवगत् कराया गया है, जिससे संस्थान को तम्बाकू मुक्त रखने में उनका सहयोग प्राप्त किया जा सके।
तम्बाकू मुक्त परिसर के लिए यह आवश्यक है कि परिसर क्षेत्र मे कोई भी व्यक्ति सिगरेट, गुटखा, पान-मसाला इत्यादि का सेवन न कर सके। परिसर में तम्बाकू उत्पादोें जैसे- बीड़ी, सिगरेट, पान- मसाला के पाउच, दीवालों पर थूक के निशान साक्ष्य न पाएं जाएं एवं यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया जााता है तो तम्बाकू नियत्रंण अधिनियम कोटपा-2003, धारा-4 के अन्तर्गत उसका रू0 200/- का चालान कर कार्यवाही की जाएं।
बैठक में जिले से तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ से मो0 फरजान, मानसिक स्वास्थ्य इकाई के काउन्सलर सरस्वती रानी, एम0ई0अधिकारी दीपक साहू, विजय व्यास, गोविन्द एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरवा के समस्त कर्मचारी/अधिकारीगंण मौजूद रहें।
