Breaking News

राशन लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,गांव में छाया मातम

 

 

खबर दृष्टिकोण

 

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार,ग्राम रामनगर थवई टोला निवासी सोनमति पत्नी स्वर्गीय श्रीराम सोमवार को रामनगर रेहरवा टोला पर राशन लेने जा रही थीं। इसी दौरान वाहन संख्या UP56AB7165 ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सोनमति को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया,जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज,गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में परतावल के पास उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुट गई हैं। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन बेसुध हैं और ग्रामीणों की आंखें नम हैं। लोगों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!