Breaking News

तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

 

 

*खबर दृष्टिकोण मुकेश शर्मा*

 

*गोला खीरी।* थाना हैदराबाद क्षेत्र के मुरादपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 730 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी और टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार परशुराम (लगभग 40 वर्ष) पुत्र रामलाल अपनी पत्नी रामदुलारी निवासी ग्राम महमदपुर, थाना गोला, जनपद लखीमपुर खीरी के साथ खुटार की ओर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे मुरादपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और टक्कर मारने के बाद बिना रुके फरार हो गया।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!