Breaking News

गोला खेल महोत्सव: त्रिवेनी बाजपेयी बने शतरंज के बादशाह, हॉकी में टाउन हॉल क्लब ने मारी बाजी

 

 

खबर दृष्टिकोण मुकेश शर्मा

 

गोला गोकर्णनाथ। स्वच्छ भारत-नगरीय मिशन के तहत नगर पालिका परिषद गोला द्वारा आयोजित गोला खेल महोत्सव के ग्यारहवें दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ शतरंज और हॉकी प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। शतरंज में त्रिवेनी बाजपेयी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातों राउंड जीतकर “खेल महोत्सव शतरंज के बादशाह” का खिताब अपने नाम किया। वहीं, हॉकी के फाइनल में टाउन हॉल क्लब गोला ने कृषक समाज सीनियर टीम को 9-1 से पराजित कर चैम्पियनशिप जीत ली।

हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कृषक समाज इंटर कॉलेज मैदान पर किया। पहले मुकाबले में कृषक समाज सीनियर ने जूनियर टीम को 7-0 से हराया। फाइनल में टाउन हॉल क्लब ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए कृषक समाज सीनियर को मात दी। मैच में अंपायर की भूमिका मकसूद अली और पुनीत गुप्ता ने निभाई, जबकि कपिल वर्मा स्कोरर, सरोज वर्मा टाइमकीपर और राजर्षि शुक्ला, राजकुमार, अतुल कुमार टेक्निकल अंपायर रहे।

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में ओपन वर्ग के खिलाड़ी त्रिवेनी बाजपेयी ने सातों मैच जीतकर कुल 7 अंक प्राप्त किए। मयंक सक्सेना 6 अंकों के साथ दूसरे और राम प्रकाश शुक्ला 5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वेटरन वर्ग में के.एम. वर्मा ने 7 में से 6 अंक अर्जित कर खिताब जीता। अंडर-10 में अभय मिश्रा प्रथम, अंडर-15 में अक्षज सैनी अव्वल रहे, जबकि अंडर-20 वर्ग में आराध्या वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में शिवानी देवी ने 2.5 अंकों के साथ बाजी मारी।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!