खबर दृष्टिकोण पीयूष दीक्षित ब्यूरो
*लखीमपुर खीरी।* ईसानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में हसनपुर ग्राम पंचायत निवासी मुनीम के बेटे की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मुनीम अपने बच्चों के लिए दवा लेकर अदलिसपुर से बाइक पर घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:45 बजे अदलिसपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिनी बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मुनीम का बेटा उछलकर मिनी बस के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि मुनीम गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना पाकर ईसानगर थाना प्रभारी निरीक्षक निर्मल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मिनी बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, और वाहन चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
