सशक्त समृद्ध आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को लेकर गोष्ठी का हुआ आयोजन
खबर दृष्टिकोण – वीरेंद्र मिश्र ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)। आदर्श नगर पंचायत खुटार कार्यालय प्रांगण में सशक्त समृद्ध आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शाहजहांपुर पीलीभीत विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। गोष्ठी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र सरकार द्वारा संचालित अलग-अलग योजनाओं से उत्तर प्रदेश व भारत को सशक्त समृद्ध आत्मनिर्भर बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट 2047 जन भागीदारी से निर्माण करने के बारे में गोष्ठी में मौजूद लोगों को बताया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी सुधीर गुप्ता ने गोष्ठी में मौजूद लोगों को बताया कि उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार में भाजपा सरकार द्वारा अलग-अलग क्षेत्रो में विकास कार्य कराए गए। जिससे उत्तर प्रदेश सशक्त समृद्ध आत्मनिर्भर बना हुआ। सरकार द्वारा चालू की गई तीन प्रमुख थीमों में अर्थशक्ति, सृजन शक्ति व जीवन शक्ति के लिए 12 सेक्टर चिन्हित किया गए। जिसमें कृषि विभाग, शिक्षा, उद्यान विभाग, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, सहकारिता, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, मत्स्य विभाग, औद्योगिक विकास, खनन विभाग, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, पर्यटन विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग, संस्कृति विभाग, नगर विकास आवास एवं शहरी नियोजन, ग्राम विकास एवं पंचायती राज तथा नमामि गंगे, परिवहन नागरिक, उद्द्यन्न, लोक निर्माण तथा ऊर्जा विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग, आयुष, बेसिक, माध्यमिक, उच्च प्राविधिक तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, गृह विभाग, होमगार्ड विभाग, भाषा विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, सहित तमाम विभागों में भाजपा सरकार द्वारा अलग-अलग तरह से कार्य किए गए। जिससे उत्तर प्रदेश सशक्त समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बना। गोष्ठी कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी, चेयरमैन पति बाबूराम, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एवं अधिशासी अधिकारी सदानंद सरोज, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शंकर अवस्थी सोनू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पति लक्ष्मण गुप्ता, सहित अलग-अलग कई लोगों ने सशक्त समृद्ध आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के बारे में अपने-अपने विचार गोष्ठी में रखें। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर रवि सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी, सभासद संजय त्रिपाठी, अनुज मिश्र, सत्यपाल गुप्ता, अशोक गुप्ता गीटू के साथ सैकड़ो की संख्या में नगर के सम्भ्रांत लोग गोष्ठी में मौजूद रहे। गोष्ठी में चेयरमैन पति बाबूराम ने मुख्य अतिथि एमएलसी डॉक्टर सुधीर गुप्ता को माला पहना कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। और सभी का आभार व्यक्त किया।
