Breaking News

ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व , शिक्षक प्रदीप वर्मा दिल्ली में आक्सीज़न अवार्ड से हुए सम्मानित    

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ

संवाददाता अजीत कुमार यादव।

                                                                                    उन्नाव। दिल्ली के ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सीईओ फाउंडर डॉ नीरज गुप्ता ने मयूर विहार एक्सटेंशन के निकट रिवरसाइड स्पोर्ट्स क्लब में संपूर्ण भारत से पर्यावरण संरक्षण के लिये उल्लेखनीय कार्य कर रहे पाँच पर्यावरण प्रहरियों को ” ऑक्सीजन मैन सम्मान ” से पुरस्कृत किया। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम में नियुक्त सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र अपूर्व और औरास विकासखंड , उन्नाव के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में नियुक्त शिक्षक प्रदीप वर्मा को “ऑक्सीजन मैन ऑफ उत्तर प्रदेश” सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के योगदान, लंबे समय से पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित करने के प्रयासों, बड़ी संख्या में लोगों को पर्यावरण संरक्षण की सीख देने, ग्रीन एंड क्लीन उन्नाव मुहिम के सफल आंदोलन बनने तक के सफल क्रियान्वयन, गांव गांव तक पहुंचकर पर्यावरण पाठशालाओं के आयोजन एवं हरे पेड़ों को काटने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शहरियों को जागरूक करने हेतु प्रदान किया गया। पर्यावरण संरक्षण कार्यों के लिये ” ट्री मैन ” और ” पेड़ों के डॉक्टर ” नाम से अत्यन्त लोकप्रिय सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने सम्मान समारोह में आए टी वी चैनलों और मीडिया के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष रक्षा से ही जन सुरक्षा है , इसलिये समाज के हर व्यक्ति को कम से कम पाँच पौधे रोपित कर उनकी देख रेख करनी चाहिये। शिक्षक प्रदीप वर्मा ने भारत के कोने-कोने से आए लोगों को मंच के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। ग्रीन एंड क्लीन उन्नाव परिवार में शिक्षक और बच्चों के जुड़ने और उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी । ऑक्सीज़न मैन अवार्ड से समानित दोनों पर्यावरण प्रहरियों ने कहा हमारा लक्ष्य प्रत्येक गांव और शहर के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रोपित कराये जा रहे पौधों को संरक्षित रखने का है। सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की थीम, “वृक्षों के बगैर कैसा होगा आने वाला कल ” की चर्चा में सभी मुख्य और विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार रखे। ग्रीन इंडिया परिवार के फाउंडर डॉक्टर नीरज गुप्ता, मिस इंडिया सिद्धि जौहरी , अमेरिका के डॉक्टर इंद्रजीत शर्मा, सुप्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर डॉ एच एस रावत एवं ग्लोबल गवर्नर पद्मश्री डॉक्टर विजय ने सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और शिक्षक डा. प्रदीप कुमार वर्मा को ऑक्सीज़न मैन ऑफ उत्तर प्रदेश सम्मान प्रदान किया और दोनों के पर्यावरण संरक्षण कार्यों की अत्यन्त सराहना की । पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मिले इस सम्मान पर उन्नाव के हजारों शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों ,कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है।

About Author@kd

Check Also

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए उन्नाव में निकली रैली, एसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने किया नेतृत्व, डायल 112 के वाहन शामिल

    ख़बर दृष्टिकोण उन्नाव संवाददाता अजीत कुमार यादव उन्नाव महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!