Breaking News

जन सेवा समिति के पदाधिकारियो द्वारा दी गईं दो वील चेयर

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

लखनऊ : सोमवार आलमनगर स्टेशन पर विकलांग वृद्ध एवं असहाय यात्रियों की सुविधा हेतु भारतीय जन सेवा समिति ने भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेई ‘शीलू’ के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक मोहित सक्सेना जी को दो व्हील चेयर भेंट की गई।

 भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए समिति को बधाई दी |

 समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेई शीलू’ ने कहा कि दूर दराज से स्टेशन पर आये यात्री जो चल नहीं पाते व वृद्ध हैं वे लोग व्हीलचेयर की मदद से स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा तक जा सकेंगे | 

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय तिवारी, प्रेम तिवारी, शिशिर बाजपेई, मनोज धवन, आशीष रतन द्विवेदी, कुसुम गुप्ता, कल्पना सक्सेना, मीना चौबे, सीमा पांडेय, पिंकी शाक्या, नीता द्विवेदी, प्रीति बाजपेई, रंजना सिंह, वी के निगम, दीपक पाल, धीरू मिश्रा, के के द्विवेदी, अजय त्रिपाठी भोले, रामनाथ मिश्रा, शिव स्वरूप गुप्ता, अखिल कश्यप, आलोक दिक्षित, शिव त्रिपाठी, विनय गुप्ता, विशाल मल्होत्रा, कृष्णा श्रीवास्तव, सोमा सिंन्हा, प्रिया गुप्ता, रशमी पांडेय, सरोज सिंह, शैलजा सक्सेना, वर्षा गुप्ता, अर्चना बाजपेई, शिवाकांत गुवरेले, शिव हरि सिंह, सुजीत शर्मा, लव कुश पटवा, आदि लोग उपस्थित रहे |

About Author@kd

Check Also

जीआरपी पुलिस लाइन में मना राष्ट्रीय एकता दिवस

    उपाधीक्षक जीआरपी हृषिकेश ने दिलाई एकता की शपथ, “रन फॉर यूनिटी 2025” में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!