कासगंज , । कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव म्यायूं में रंजिश के चलते युवक को नामजदों ने कमरे में बंदकर, मुंह में कपड़ा बांधकर बेरहमी से पीटा। उसके सिर के बाल काटकर चौराहा बना दिया। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। मामले में युवक ने चार लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ़्तारी के प्रयास शुरू किये हैं।गांव म्यायूं निवासी फिरोज खान दिल्ली में रहकर जीन्स का कारोबार करता है। 13 अगस्त को गांव के ही अरुज आलम हाल निवासी सद्दाम नगर गंजडुंडवारा ने उसे अपनी बहन से फोन कर बुलाया, फिरोज के उसकी बहन के साथ प्रेम संबंध थे। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व फिरोज उसे ले गया था। बाद में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। तभी से परिवारों में रंजिश जिस थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी था। जब इसकी जनकारी लड़की के स्वजनों को हुई तो भाई ने बहन से फोन कराकर फिरोज को बुलवाया। शनिवार को फिरोज सद्दाम नगर पहुंचा। अरुज ने अपने पिता व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर उसकी बेल्ट व डंडों से बेरहमी से पिटाई की। आरोपित फिर उसे म्यायूं ले आये। आरोपित इतने पर भी नहीं माने उसके सिर के बाल काटकर चौराहा बना दिया। किसी भी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटकर फिरोज थाने पहुंचा और इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह को आप बीती बताते हुए चार लोगों को नामजद कर तहरीर दी। इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह का कहना है कि पीड़ित फिरोज खान की तहरीर पर अरुज आलम, नजीम, तस्लीम और नवी आलम के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ़्तारी के प्रयास जारी हैं।
