खबर दृष्टिकोण कुशीनगर
सेमरा हरदो / पडौना | मामला कुशीनगर के थाना क्षेत्र कुबेरस्थान के अंतर्गत सेमरा हरदो की है जहां घर तोड़ने और प्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की धमकी दी जाने के संबंध में एक महिला ने बुधवार को कुबेरस्थान थाने में ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थिनी
संध्या देवी ने बताया कि बच्चों की कहा सुनी को लेकर बीते 26 जनवरी 2024 को मेरे पड़ोसी मीरा देवी पत्नी मनोज गोंड़ और उसके पुत्र प्रिंस कुमार गोंड व पुत्री प्रिया कुमारी द्वारा मेरे घर के कटरेन को तोड़ दिया गया था, और मुझे गाली देते हुए प्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की धमकी देते हैं। जिस पर मैंने कुबेर स्थान थाने में एक ज्ञापन दिया था और अपने टूटे हुए कटरेन का मुआवजा दिलाने की अथवा उचित कार्यवाही की मांग की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए हमारे क्षेत्रीय एसआई विकास यादव ने 20 फरवरी 2024 को टूटे हुए 3 कटरेन का हर्जाना दिलाने की बात कहे थे लेकिन कुछ नहीं हुआ, फिर 23 फरवरी को समय दिया गया लेकिन बावजूद इसके मुझे कोई मुआवजा नहीं मिला इसलिए बुधवार को मैंने एक लिखित ज्ञापन सौंप कर थाना अध्यक्ष महोदय से मुआवजा दिलवाने अथवा विधिक कार्यवाही की मांग की है। मामले पर कुबेरस्थान थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि उक्त महिला ने एक शिकायत दर्ज कराई है मामला संज्ञान में है प्रकरण में जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
