खबर दृष्टिकोण
सिधौली/सीतापुर।ब्लाक परिसर में किसान उत्सव दिवस व जायद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रामबख्श रावत ने की।कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त के हस्तांतरण का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया तथा ब्लॉक स्तरीय जायद गोष्ठी में किसानों को जायद की फसलों की वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई तथा समसामयिक जानकारी के साथ ही साथ किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
इस दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय,कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि वैज्ञानिक डॉ० वीकेसिंह तथा सहायक विकास अधिकारी (कृषि) योगेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में कृषि विभाग के कर्मचारी एवं भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।