Breaking News

श्रद्धा शर्मा को असोहा ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया

 

 

रिपोर्ट मो० अहमद चुनई

 

पुरवा-उन्नाव:- पंचायत सहायक संघ के सदस्यों ने बैठक कर श्रद्धा शर्मा को अपना ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही अन्य पदों पर भी मनोनयन किए गए।

प्राप्त विवरण के अनुसार रविवार को तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड असोहा के पंचायत भवन में पंचायत सहायक संघ की ब्लाक स्तरीय बैठक कर अपना अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित ३६ पंचायत सहायकों में सभी ने सर्वसम्मति से ग्राम भाउमऊ की तेजतर्रार पंचायत सहायिका श्रद्धा शर्मा को सर्वसम्मति से निर्विरोध ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष नवीन यादव, कोषाध्यक्ष रीता यादव, उपकोषाध्यक्ष श्रद्धा यादव व पीएस प्रभारी आशु चौरसिया को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद ब्लाक अध्यक्ष श्रद्धा शर्मा ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों के हक व अधिकारों के लिए मैं संघर्ष करूंगी। साथ ही जनता के हितों का भी खयाल रखा जाएगा।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!