Breaking News

थाना समाधान दिवस मात्र 13 ही सिकायतें प्राप्त होने पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मतहतों को लगाई कड़ी फटकार

 

 

रिपोर्ट मो०अहमद चुनई

 

पुरवा-उन्नाव:- प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार को थाना परिसर में लगने वाला थाना समाधान दिवस में फरियादियों का टोटा होने से जिलाधिकारी ने मतहतों को लगाई कड़ी फटकार । जहां मात्र १३ शिकायतें प्राप्त हुई।

प्राप्त विवरण के अनुसार असोहा थाना परिसर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को थाना समाधान दिवस सम्पन्न हुआ जिसमें केवल 13 फरियादी ही आय जिसमें 8 राजस्व से सम्बन्धित तथा 5 अन्य वाद आए। डीएम रवीन्द्र कुमार ने उपस्थित लोगों से जानकारी प्राप्त की तो उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को आपके आने की सूचना नहीं थी। इस पर डीएम रवीन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि आगे से मीडिया के माध्यम से लोगों को सूचित करें। शिकायत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रधान मदारी खेड़ा भगवान बख्श, बबुरहा निवासी अकास पाण्डेय, प्रदीप आदि शामिल हैं। थाना दिवस में बोधी खेड़ा निवासी भोला ने जमीन पर कब्जा दिलाए जाने का प्रर्थना पत्र दिया जबकि भाऊमऊ निवासी रज्जन लाल ने चकरोड खुलवाए जाने सम्बन्धित प्रार्थना पत्र दिया। वहीं दरबारी खेड़ा की निर्मला देवी ने गांव के ही दबंगों द्वारा तालाब में कब्जा किए जाने सम्बन्धित प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने थाने में रखे सरकारी अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए थाना परिसर, बैरिक व पुराने थाने का अवलोकन किया जहां उपस्थित पंजिका, वाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख देखे। पुराने थाने में बनी बैरिक को देख उन्होंने उसकी छत नई डलवाने की बात की। साथ ही जर्जर पड़े आवासों को देख उसकी ईंट द्वारा थाने की छूटी बाउंड्री वाल बनवाए जाने की बात कही। साथ ही बाउंड्री वाल के चारो तरफ पौधे रोपने का निर्देश दिया। थाना दिवस में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार, नायब तहसीलदार अमृत लाल, राजस्व निरीक्षक अभिनव सिंह, लेखपाल आशीष, राम प्रसाद, अंबिका, मोहन लाल सहित अन्य लेखपाल व ज्ञान शर्मा, सुनील सिंह, रामसुमेर, शंकर दयाल, भोला, निर्मला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुरवा के परिसर में आयोजित थाना दिवस के दौरान तहसीलदार विराग करवरिया व प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान तहसील के राजस्व कर्मचारी, नगर पंचायत के लिपिक पंकज व वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे। जबकि एसडीएम दयाशंकर पाठक ने मौरावां थाना दिवस की अध्यक्षता कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। प्रभारी सुधीर सिंह समेत नगर पंचायत अध्यक्ष व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!